भ्रष्टाचार
Trending

पोखरी में बगैर निर्माण के ही डकार गए लाखों,अब BDO,VDO,JE से लाखो की रिकवरी..

चमोली: बद्रीनाथ विधानसभा से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी के द्वारा अपनी विधायक निधि में गड़बड़ी को लेकर लिखित शिकायत पत्र देकर शिकायत की गई थी,जिसमें मुख्य विकास अधिकारी चमोली के निर्देशों पर ज़िला विकास अधिकारी ने जाँच कर दोषियों से लाखो की रिकवरी तय की हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बद्रीनाथ विधानसभा से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भण्डारी के द्वारा बीतें दिसम्बर माह 2024 को एक शिकायती पत्र दिया गया था।जिसमे उन्होंने लिखा था कि पोखरी विकासखंड के ग्राम पंचायत नैल ऐथा में विधायक निधि योजना के अंतर्गत सार्वजनिक कक्ष के लिए विधायक निधि दी गई थी,लेकिन बगैर निर्माण के ही अधिकारियों के द्वारा भुगतान अवमुक्त कर घोटाला किया गया हैं।

पूर्व विधायक भंडारी की शिकायत पर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण(जांच)करने के उपरान्त धरातल पर कोई भी कार्य न पाये जाने पर शासकीय धनराशि 200401.00 ₹ का दुरूपयोग करने के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा पन्ना लाल तत्कालीन खण्ड विकास अधिकारी पोखरी से भुगतान की गई कुल धनराशि रू0 200401.00 का 20 प्रतिशत रू0 40080.20 नारायण प्रसाद टम्टा तत्कालीन कनिष्ठ अभियन्ता,लघु सिंचाई/वर्तमान प्रमारी सहा.अभि. लघु सिंचाई कर्णप्रयाग से भुगतान की गई कुल धनराशि रू0 200401.00 का 40 प्रतिशत रू0 80,160.40 और तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी पोखरी महावीर लाल बिनौला से भुगतान की गई कुल धनराशि रू0 200401.00 का 40 प्रतिशत रू0 80.160.40 से निर्धारित की गई वसूली की धनराशि सम्बन्धितों से तत्काल वूसल कर नियमानुसार राजकोष में जमा करवाने के आदेश जारी किए गए हैं।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button