पौड़ी के राँसी से ट्रेनिंग ले रही 7 वर्षीय आर्या ने रचा इतिहास,BSF पावर रन पुणे में बनी दुनिया की सबसे तेज़ मैराथन धाविका…

पुणे: महाराष्ट्र के वर्धा ज़िले के छोटे से कस्बे पुलगांव की नन्ही बालिका आर्या पंकज टाकोने ने अपने छोटे कदमों से बड़ा इतिहास रच दिया है।बीते रविवार को पुणे में आयोजित BSF पावर रन मैराथन में 7 वर्षीय आर्या ने 5 किलोमीटर दौड़ को मात्र 24 मिनट 22.01 सेकंड में पूरा कर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया।
आर्या के कोच सुनील शर्मा ने बताया कि “आर्या असाधारण प्रतिभा की धनी है। उसका समर्पण और अनुशासन काबिले तारीफ़ है। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतेगी।”
इतनी कम उम्र में यह अद्भुत उपलब्धि हासिल कर आर्या दुनिया की सबसे तेज़ मैराथन धाविका बन गई है। उसकी इस सफलता से न सिर्फ पुलगांव, बल्कि पूरा देश गर्व से गदगद है।साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली आर्या के पिता पंकज टाकोने वर्धा पुलिस विभाग में कार्यरत हैं,जबकि माँ गृहिणी हैं।सीमित संसाधनों के बावजूद इस परिवार ने बेटी के सपनों को कभी छोटा नहीं होने दिया।
आर्या की दौड़ से जुड़ी कहानी भी बेहद प्रेरणादायक है। जब दूसरे बच्चे 12 महीने की उम्र में चलना सीख रहे होते हैं,तब आर्या के पैरों में मानो ‘पवनदेव’ की शक्ति उतर आई थी।खेल का मैदान न होने के बावजूद उसने पुलगांव के एक वॉलीबॉल ग्राउंड पर अभ्यास शुरू किया और आगे चलकर वर्धा व नागपुर में विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्राप्त किया।आर्या बीते आठ महीनों से आर्या भारत के सबसे ऊँचाई वाले खेल मैदान रासी (उत्तराखंड) में अंतरराष्ट्रीय धावक सुनील शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही है।



