घटनाक्रम
Trending

बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा,चलती बस पर गिरा बोल्डर,युवती की मौत,एक गंभीर…

पीपलकोटी (चमोली)। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जनपद चमोली के भनेरपानी (पीपलकोटी) के समीप बद्रीनाथ धाम जा रही एक यात्री बस पर अचानक पहाड़ी से भारी बोल्डर गिर गया। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार,बस संख्या UK04PA-0413 में करीब 30 से 32 यात्री सवार थे।बीतें शुक्रवार रात करीब आठ बजे बस जब भनेरपानी के पास पहुंची,तभी पहाड़ी से अचानक बोल्डर आ गिरा और बस उसकी चपेट में आ गई।दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस,प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

घायलों को तत्काल विवेकानंद अस्पताल,पीपलकोटी पहुंचाया गया। हादसे में घायल रेनू किरोड़ीवाल (26 वर्ष) पुत्री दीवान चंद्र,निवासी उत्तमनगर, दिल्ली की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

वहीं पप्पू मिश्रा,निवासी कानपुर (उत्तर प्रदेश) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय गोपेश्वर रेफर किया गया है।इसके अलावा तन्नू छेत्री,निवासी लक्ष्मण विहार, गुड़गांव को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

प्रशासन के अनुसार बस में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं।पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा प्रभावित यात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button