क्राइम
Trending

देहरादून में 14 लाख की लूट में बजरंग दल से जुड़े सिद्धांत बडोनी सहित 07 गिरफ्तार..

देहरादून: राजधानी देहरादून के पटेलनगर में 14 लाख रुपये की लूट के मामले में दून पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस ने फरार चल रहे दो और आरोपियों को रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी से गिरफ्तार कर लिया है।दोनों के पास से लूट की रकम के 82 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।इस मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस 3 लाख 2 हजार रुपये बरामद कर चुकी है।

मामला बीतें 7 नवंबर 2026 का है।राजेश कुमार सोनी अपने साथियों के साथ प्लॉट के सौदे के 14 लाख रुपये लेने जा रहे थे। इसी दौरान पटेलनगर क्षेत्र में इंद्रेश हॉस्पिटल के पास कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट की और पैसों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 9 नवंबर को तीन आरोपियों सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी,जसमीत सिंह और शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया।इनके कब्जे से लूट के डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए।इसके बाद 10 नवंबर को कर्ण यादव और सोहेल अख्तर उर्फ साहिल उर्फ सल्लू को भी गिरफ्तार कर लिया गया।वहीं,फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।इसी दौरान सर्विलांस और मुखबिर तंत्र से जानकारी मिली कि दो आरोपी गुप्तकाशी में छिपे हुए हैं।पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सिद्धांत बडोनी और दीपक सिंह शेखावत को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक,सिद्धांत बडोनी के पास से 40 हजार रुपये और दीपक सिंह शेखावत के कब्जे से 42 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।इस तरह 14 लाख रुपये की लूट के मामले में अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कुल 3 लाख 2 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।हालांकि,लूटी गई रकम का बड़ा हिस्सा अभी बरामद होना बाकी है।पुलिस अब इस वारदात में शामिल अन्य पहलुओं और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button