क्राइम
Trending

देहरादून के मच्छी बाज़ार में बीच सड़क पर सरेआम लड़की की चापड़ से गला काटकर हत्या..

देहरादून:(02 फ़रवरी 2026)

राजधानी देहरादून के मच्छी बाजार इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या कर दी गई।मृतका की पहचान गुन्नु श्रीवास्तव 23 के रूप में हुई है।इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और तनाव का माहौल बन गया।पुलिस ने मामले में आरोपी 27 वर्षीय युवक आकाश को गिरफ्तार किया हैं।मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,आरोपित आकाश जो मच्छी बाजार क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है,ने युवती को बीच सड़क पर बुलाया और लोगों की मौजूदगी में ही उस पर जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना से बाजार में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई।घटना के बाद लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार,मृतका ने दो दिन पहले खुदबुड़ा चौकी में आरोपित के खिलाफ धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी, बावजूद इसके इस जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया गया।घटना से नाराज़ स्थानीय लोगों ने तत्काल आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।हालांकि आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है।

स्थिति बिगड़ती देख मच्छी बाजार सहित आसपास के इलाकों में दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। दिनदहाड़े हुई इस नृशंस हत्या से देहरादून में दहशत का माहौल है और शहरभर में घटना को लेकर चर्चा तेज़ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button