खबर रोजाना
Trending

कुछ दिन ख़बरों से दूर,PIB के साथ पत्रकारों का विशाखापत्तनम टूर..

देहरादून( सोमवार 09 फ़रवरी)

प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) उत्तराखंड का 11 सदस्यीय पत्रकार दल आज सुबह देहरादून से विशाखापत्तनम के लिए रवाना हुआ। इस प्रेस टूर का उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय भ्रमण कराना तथा उनकी जानकारी पत्रकारों के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाना है।

प्रेस टूर के दौरान पत्रकार विशाखापत्तनम में केंद्र सरकार की प्रमुख परियोजनाओं और कार्यों का अवलोकन करेंगे।इनमें औद्योगिक विकास, बंदरगाह परियोजनाएं,पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी पहल तथा सामाजिक कल्याण योजनाएं प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इस अवसर पर पीआईबी देहरादून के सहायक निदेशक एवं प्रेस टूर अधिकारी संजीव सुंद्रियाल ने बताया कि यह प्रेस टूर उत्तराखंड के पत्रकारों को केंद्र सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।उन्होंने कहा कि इससे न केवल मीडिया को सरकारी कार्यों की गहन समझ मिलेगी, बल्कि उत्तराखंड से जुड़े क्षेत्रीय मुद्दों को भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से उठाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button