घटनाक्रम

देहरादून में सफाई व्यवस्था चरमराई, महिला कर्मी से कथित मारपीट के विरोध में कार्य बहिष्कार

देहरादून। राजधानी देहरादून के नगर निगम में पिछले दो दिनों से सफाई कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लग गए हैं और नियमित कूड़ा उठान बंद होने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्य बहिष्कार का कारण पंडितवाड़ी क्षेत्र में एक महिला सफाईकर्मी के साथ कथित मारपीट की घटना बताई जा रही है। घटना के विरोध में सफाई कर्मियों ने निगम मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित महिला कर्मी का आरोप है कि पार्षद अभिषेक तिवारी ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और विरोध करने पर मारपीट की। इस मामले को लेकर कर्मचारियों की यूनियन ने वसंत विहार थाना में शिकायत दर्ज कराई है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि यदि शीघ्र ही दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। इधर, शहरवासियों ने भी जल्द समाधान की मांग करते हुए सफाई व्यवस्था बहाल करने की अपील की है।नगर निगम प्रशासन की ओर से फिलहाल मामले की जांच की बात कही जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button