कांग्रेस विधायक धामी ने ढूँढा कांग्रेस का लंगड़ा घोड़ा,इस बड़े नेता पर लगाये आरोप..

देहरादून: मध्य प्रदेश में राहुल गांधी ने जबसे लंगड़े घोड़ा का जिक्र किया है,उसके बाद से ही कांग्रेस में इन दिनों लंगड़े घोड़े की चर्चा खूब चल रही है।धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने पार्टी का लंगड़ा घोड़ा ढूंढ लिया है।हरीश धामी ने हरक सिंह रावत को कांग्रेस का लंगड़ा घोड़ा करार दिया।उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत जैसे नेता ही लंगड़े घोड़े हैं।क्योंकि जब पार्टी के लिए दौड़ने की जरूरत थी,तब लंगड़ापन दिखाकर बीजेपी में चले गए।
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की कांग्रेस के अंदर लंगड़े घोड़े की क्लास शुरू हो चुकी है।कांग्रेस के अंदर लंगड़े घोड़ो की कमी नहीं है,और जो अच्छे दौड़ने वाले घोड़े थे वह हमारे साथ आ गए हैं,आगे महेंद्र भट्ट ने कहा कि हम अभी कांग्रेस के अंदर और भी अच्छे घोड़े की तलाश कर रहे हैं।उन्हें हम पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे और 2027 के विधानसभा चुनाव में हम भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।