वायरल / पड़ताल

मसूरी में शाही अंदाज में होगी क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी, तैयारियां पूरी

मसूरी। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बसी मसूरी इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शाही शादी को लेकर चर्चा में है। आगामी 14 अप्रैल 2026 को होने वाले इस भव्य समारोह की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के अनुसार शादी समारोह का आयोजन मसूरी के प्रतिष्ठित होटल वेलकम द सवाये में किया जा रहा है। मेहमानों के स्वागत के लिए यहां खास शाही इंतजाम किए गए हैं और देश-विदेश से कई खास मेहमान मसूरी पहुंच चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक आध्यात्मिक  गुरु धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री करीब 6 बजे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए मसूरी पहुंचकर नवदंपति को आशीर्वाद देंगे। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ अपने परिवार के साथ पहले ही मसूरी पहुंच चुके हैं। इसके अलावा युवा क्रिकेटर तिलक वर्मा के भी समारोह में शामिल होने की संभावना है।

शादी समारोह को खास बनाने के लिए बारात की एंट्री भी बेहद आकर्षक होगी। दूल्हे की बारात पारंपरिक सजी-धजी घोड़ी के साथ एक रॉयल विंटेज रॉयल रॉयस कार में निकाली जाएगी, जिसे खास तौर पर देहरादून से मंगवाया गया है। इवेंट मैनेजमेंट टीम ने अधिकतर तैयारियों को गोपनीय रखा है, लेकिन जानकारी के अनुसार देर शाम मेहमानों के मनोरंजन के लिए भव्य आतिशबाजीका भी आयोजन किया जाएगा।
खास दावत में मेहमानों को अफगानी क्यूज़ीन के साथ उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए स्थानीय लोक संस्कृति की झलक भी दिखाई जाएगी।

कुल मिलाकर मसूरी में होने वाला यह शादी समारोह शाही अंदाज में आयोजित होगा, जहां क्रिकेट, आध्यात्मिक और सामाजिक जगत की कई नामचीन हस्तियां इस खास मौके की गवाह बनेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button