घटनाक्रम

देहरादून: विकासनगर में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 3 की मौत

देहरादून: देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र से इस वक्त एक दुखद और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है।
हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की यात्रियों से भरी एक बस हरिपुर–क्वानू–मीनस मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

इस भीषण हादसे में तीन यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। डाकपत्थर, चकराता, मोरी और त्यूणी पोस्ट से एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घायलों को खाई से बाहर निकालकर नजदीकी ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह बस हिमाचल प्रदेश से पांवटा साहिब की ओर जा रही थी और इसमें करीब 30 से अधिक यात्री सवार थे। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button