
गुप्तकाशी/केदारनाथ, 15 जून 2025
केदारनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर गुप्तकाशी की ओर आ रहा एक हेलीकॉप्टर रविवार सुबह करीब 5:30 बजे त्रिजुगीनारायण के पास हादसे का शिकार हो गया।हेलीकॉप्टर आर्यन हेली एविएशन कंपनी का बताया जा रहा है,जिसमें कुल सात लोग सवार थे,जिनमें एक पायलट और छह यात्री शामिल थे।इसमें 6 लोगों के मौत की खबर हैं।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,यह हेलीकॉप्टर केदारनाथ से उड़ान भरने के बाद निर्धारित समय पर गुप्तकाशी नहीं पहुंच पाया।संदेह होने पर खोजबीन शुरू की गई, तो सूचना मिली कि हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक खराब मौसम और घने बादलों के कारण क्रैश हो गया।यह दुर्घटना गौरी माई खर्क नामक स्थान पर हुई,जो गौरीकुंड से लगभग 5 किलोमीटर की पैदल दूरी पर स्थित है।घटना की सूचना मिलते ही NDRF,SDRF और DDRF की टीमों ने सोनप्रयाग थाना पुलिस की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर किया गया।
हैली में सवार मृतकों में श्रद्धा राजकुमार जायसवाल (35 वर्ष), काशी (2 वर्ष), राजकुमार सुरेश जायसवाल (41 वर्ष), विक्रम (BKTC कर्मचारी), विनोद देवी (66 वर्ष), तुष्टि सिंह (19 वर्ष), और पायलट कैप्टन राजवीर सिंह चौहान शामिल हैं।घटना स्थल से स्थानीय लोगों द्वारा भेजे गए वीडियो में हेलीकॉप्टर में आग लगी हुई दिखाई दे रही है।इससे अंदेशा है कि दुर्घटना भीषण थी।साथ ही DGCA ने घटना के बाद केदारनाथ की हैली उड़ानो पर रोक लगा दी हैं।