घटनाक्रम
Trending

दून में बेकाबू इनोवा ने बाप बेटे को रौंदा,ट्रक ने एक को कुचला,दो मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर सामने आया,जब एक बेकाबू इनोवा कार ने सड़कों पर कहर बरपा दिया।तेज गति से दौड़ रही कार ने पहले एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी और उसे रौंदते हुए आगे बढ़ गई।हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।पुलिस ने शराब के नशे में धुत्त आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं दूसरी तरफ़ देहरादून में ही जीएमएस रोड पर कमला पैलेस के पास एक तेज रफ़्तार ट्रक ने सड़क पर एक व्यक्ति को कुचल दिया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बाइक पर सवार रोहित फिलिप्स की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि उनके बेटे अनुज फिलिप्स को गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं।जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

 

बताया जा रहा है कि इनोवा चालक नशे की हालत में था।बाइक को टक्कर मारने के बाद भी वह नहीं रुका और कई अन्य वाहनों को टक्कर मारता हुआ एक घर में जा घुसा।इस दौरान घर के परिसर में खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है,जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को पकड़ लिया।आरोपी की पहचान गुनीत सिंह के रूप में हुई है,जिसे मेडिकल जांच के लिए कोरोनेशन जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button