क्राइम

इश्क बना मौत की वजह विवाद के बाद युवक ने खुद को मारी गोली

हरिद्वार: हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने विवाद के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमालपुर खुर्द क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के फैजाबाद की रहने वाली एक युवती अपनी बहन के यहां रह रही थी और हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह जब युवती अपने किराए के मकान से फैक्ट्री के लिए निकली, तभी रास्ते में युवक ने उसे रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने तुरंत नजदीकी गैस प्लांट पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। एसपी सिटी अभय सिंह के अनुसार, पुलिस ने तकनीकी सहायता से युवक का लोकेशन ट्रेस किया। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो युवक मृत अवस्था में मिला। जांच में सामने आया कि उसने अवैध हथियार से खुद को गोली मारी थी। पुलिस को मौके से एक अवैध हथियार भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button