दिल्ली विश्वविद्यालय से पूर्व छात्र संघ की अध्यक्ष रह चुकी रेखा गुप्ता बनेंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री..

नई दिल्ली:दिल्ली में चुनाव नतीजों के 11 दिनों के लंबे इंतज़ार के बाद भाजपा नें आज शालीमार बाग विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुनकर मुख्यमंत्री के चहरे की तस्वीर साफ़ कर दी है।कल बुधवार (20 फरवरी) को रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।रेखा गुप्ता पेशे से वकील हैं।
बीजेपी आलाकमान ने विधायक दल की बैठक के लिए वरिष्ठ नेता ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।कल रेखा गुप्ता साढ़े बारह बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में भव्य समारोह के बीच मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।कल उनके साथ मंत्रिमंडल का भी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।
रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी।रेखा गुप्ता हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं और वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।कॉलेज के दिनों में वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ की अध्यक्ष और सचिव के पद पर रह चुकी हैं।उन्हें पिछले दो विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था।लेकिन इस बार रेखा गुप्ता ने विधानसभा चुनावों में शालीमार बाग सीट से आप नेता बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया है।रेखा गुप्ता को 68,200 वोट मिलेवहीं आप नेता बंदना कुमारी को 38,605 वोट मिले,जबकि कांग्रेस के प्रवीण जैन को मात्र 4,892 वोट मिले।