क्राइम

पटेलनगर में तीन नाबालिगों ने नशीला पदार्थ पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

देहरादून:  राजधानी देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ क्रूर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन नाबालिग आरोपियों ने कथित तौर पर उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाया और बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों की उम्र कम होने के कारण उन्हें जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पीड़िता की मां, जो कपड़े धोने का काम करके परिवार चलाती हैं, ने पुलिस को बताया कि 12 मार्च की शाम करीब 7 बजे उनकी बेटी पटेलनगर क्षेत्र में कपड़े देने गई थी। इसी दौरान एक युवक ने फोन कर उसे हरिद्वार बाईपास स्थित एक स्कूल के पास मिलने के लिए बुलाया।

जब किशोरी वहाँ पहुंची, तो आरोपी के साथ उसके दो अन्य साथी भी मौजूद थे। तीनों ने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। बेहोश होने के बाद आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

सुबह आरोपियों ने पीड़िता को ई-रिक्शा से उसके घर के पास छोड़ दिया। घर पहुँचते ही वह गिर पड़ी। सहेली ने उसे सहारा देकर घर के अंदर पहुंचाया। किशोरी ने रोते हुए पूरी घटना परिवार को बताई, जिसके बाद मां ने पटेलनगर कोतवाली में तहरीर दी।

घटना की सूचना फैलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता पटेलनगर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा, नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा खतरे में है, ऐसे दरिंदों को समाज में जगह नहीं मिलनी चाहिए।

पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान सिंह ने बताया, पीड़िता की तहरीर पर तीनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चूंकि आरोपी नाबालिग हैं, उन्हें किशोर न्याय बोर्ड (जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड) के सामने पेश किया जाएगा। जांच जारी है, सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button