सामाजिक
Trending

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की बिगड़ी तबीयत,एम्स में भर्ती..

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें मंगलवार रात करीब 10 बजे ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। उन्हें जनरल मेडिसिन विभाग में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। हालांकि, उनकी बीमारी के बारे में अस्पताल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

महाराज के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से उपचार की जानकारी भी ली।

सतपाल महाराज एक वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ आध्यात्मिक गुरु भी हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर से उनके भक्तों और प्रशंसकों में चिंता का माहौल है और सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button