राजनीति
Trending

बिरजू मयाल के ऊपर कानूनी कार्यवाही करेंगे सांसद महेंद्र भट्ट,सोशल मीडिया के ज़रिए दी जानकारी..

देहरादून: रामनगर में कोटाबाग के रहने वाले बिरजू मयाल के ऊपर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कानूनी कार्यवाही करने की बात कही हैं।सांसद भट्ट ने यह जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी हैं।सांसद ने लिखा हैं कि वह अपने वकील से परामर्श लेकर बिरजू मयाल पर कानूनी कार्यवाही करेंगे।

महेंद्र भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट अपलोड करते हुए लिखा हैं कि उन्हें बिरजू मयाल नाम से किसी का फ़ोन आया,वह बिरजू मयाल को न तो जानते हैं न वह कभी मिले हैं।में अपना फ़ोन स्वयं उठाता हूँ यह मेरा नेचर हैं।इस व्यक्ति के द्वारा मेरे और इसके बीच हुई बातचीत को काटछाँट और एडिट कर सोशल मीडिया पर डाला गया हैं,मेरा नेचर किसी का फ़ोन रिकॉर्ड करने का भी नहीं हैं।कुछ लोग यूट्यूब में लोकप्रियता बढ़ाने के लिए ऐसा करते हैं।में अपने वकील से परामर्श लेकर कानूनी कार्यवाही करूँगा।

बता दें कि उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के द्वारा बीतें दिनों पहाड़ी समुदाय के लोगो को विधानसभा के भीतर अपशब्द कहे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा हैं।प्रेमचंद्र अग्रवाल को मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश के पहाड़ी जनपदों में अलग अलग स्थानों पर प्रदर्शन किए जा रहें हैं।ऐसे में सोशल मीडिया पर आए दिन चर्चा में रहने वाले बिरजू मयाल भी मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल पर कार्यवाही किए जाने की माँग को लेकर देहरादून के गांधी पार्क के भीतर धरने पर बैठ गए थे,दून पुलिस को गांधी पार्क में धरना किए जाने की सूचना मिलने पर बिरजू मयाल को पुलिस के द्वारा उठाकर प्रस्तावित धरनास्थल एकता विहार में छोड़ा गया,जहां पहुंचने पर बिरजू मयाल ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को हटाने की मांग को लेकर भूखहड़ताल शुरू कर दी।

इसी बीच बिरजू मयाल ने धरनास्थल से ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को फ़ोन लगाकर मंत्री को हटाने की बात कही,पास खड़े किसी व्यक्ति ने बिरजू का सांसद महेंद्र भट्ट से बात करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।जिसमें महेंद्र भट्ट बिरजू मयाल को प्रेमचंद अग्रवाल को हटाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से बात करने की बात कह रहें हैं।अब यह बातचीत का आडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वाइरल हो रहा हैं।जिससे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लोग तरह तरह के सवाल उठा रहें हैं।ऐसे में महेंद्र भट्ट ने बिरजू मयाल के ऊपर कानूनी कार्यवाही करने का मन बना लिया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button