घटनाक्रम
Trending

शिखरफॉल में दर्दनाक हादसा,खाई में गिरा वाहन SDRF ने दो को बचाया,एक युवक अब भी फंसा..

देहरादून, 20 मार्च: देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में शिखरफ़ॉल के पास शुक्रवार को एक वाहन गहरी खाई में गिर गया।हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।घटना में दो लोगो का रेस्क्यू किया गया है।जबकि एक अभी भी वाहन के अंदर ही फँसा है।

फ़ोटो:गहरी खाई से रेस्क्यू करते जवान..

आपदा कंट्रोल रूम देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार, सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने खाई में गिरे एक युवक और एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घायलों की पहचान भार्गव शर्मा (24 वर्ष), निवासी पंडितवाड़ी, देहरादून और दिशा रावल (24 वर्ष), निवासी प्रेमनगर, देहरादून के रूप में हुई है। दोनों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

रेस्क्यू के दौरान पता चला कि वाहन में एक अन्य युवक भी सवार था, जो अभी वाहन और चट्टान के बीच फंसा हुआ है।वाहन खाई में अत्यंत जोखिमपूर्ण स्थिति में लटका हुआ है,जिससे राहत बचाव कार्यों में कठिनाई आ रही है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा क्रेन की व्यवस्था की जा रही है।SDRF टीम घटनास्थल पर मौजूद है और फंसे युवक को सुरक्षित निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं।प्रशासन द्वारा पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button