घटनाक्रम
Trending

टिहरी गढ़वाल में भीषण सड़क हादसा,8 लोगों की मौत,कई घायल

टिहरी: टिहरी गढ़वाल से इस समय एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई हैथाना चंबा क्षेत्र के अंतर्गत चंबा-कोटी कॉलोनी रोड पर नैल के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।वाहन में करीब 10 लोग सवार बताए जा रहे थे।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और बचाव कार्य में जुट गए। शुरुआती जानकारी में कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही थी, जिसे जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक दो घायलों को खाई से बाहर निकाला गया है, जिनमें एक की पहचान उत्तम कुमार (लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल स्वयं मौके के लिए रवाना हो गई हैं।प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था।वाहन में सवार सभी लोग चांजी,ठेला और चकरेडा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जो हरिद्वार में एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे।
यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और सुरक्षा मानकों के पालन की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button