राजनीति

“ये खुशियां, जश्न, ये मेले रहने दो, मुझे बख्श दो लोगों, मुझे अकेले रहने दो।”

पौड़ी में भाजपा को बड़ा झटका, तीन बार पालिकाध्यक्ष और पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने छोड़ी भाजपा, शायराना अंदाज बोले—‘ये खुशियां, जश्न और मेले रहने दो, मुझे बख्श दो लोगों, मुझे अकेले रहने दो’

पौड़ी। उत्तराखंड की राजनीति में पौड़ी से बड़ी खबर सामने आई है। तीन बार नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके और पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने भाजपा छोड़ दी है। विधानसभा चुनाव से पहले उनके इस कदम से पौड़ी की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

भाजपा छोड़ने के साथ ही यशपाल बेनाम ने शायराना अंदाज में अपनी बात रखते हुए कहा—

“ये खुशियां, जश्न, ये मेले रहने दो,
मुझे बख्श दो लोगों, मुझे अकेले रहने दो।”

उनकी इस शायरी को राजनीतिक गलियारों में उनके मौजूदा मनोभावों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, उनके अगले राजनीतिक कदम और भविष्य की रणनीति को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

पौड़ी की राजनीति में यशपाल बेनाम लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में तीन बार जिम्मेदारी संभालने और विधायक रहने के कारण क्षेत्र की राजनीति में उनका अपना प्रभाव रहा है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से उनका अलग होना राजनीतिक चर्चाओं का विषय बन गया है।

अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि यशपाल बेनाम आगे किस राजनीतिक राह पर चलते हैं और उनके इस फैसले का पौड़ी की राजनीति पर क्या असर पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button