उत्तराखण्ड
Trending

देहरादून में राजपुर रोड पर 04 स्टार होटल में पर्वत मंथन सम्मेलन शुरू..

देहरादून,17 नवंबर।राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान (NIUA) द्वारा आयोजितदो दिवसीय ‘पर्वत मंथन क्षेत्रीय सम्मेलन 2026′ का देहरादून केफेयरफील्ड बाय मैरियट में औपचारिक शुभारंभ हुआ। केंद्रीय आवास एवंशहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने इस सम्मेलन का उद्घाटन करतेहुए हिमालयी राज्यों में जल सुरक्षा और शहरी नियोजन को मजबूत करनेपर जोर दिया।यह सम्मेलन 17 से 18 नवंबर तक चलेगा,जिसमें नीतिनिर्माता,शहरी योजनाकार और विभिन्न विकास भागीदार एक मंच पर जुटेहैं।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने स्पष्ट किया कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक चुनौतियां किसी एक राज्य तकसीमित नहीं हैं। उन्होंने कहा, “ज्ञान साझा करके, स्थानीय क्षमताओं कोमजबूत करके और एक–दूसरे से सीखकर हम जल सुरक्षा,समावेशी शहरीसेवाओं और सम्मानजनक स्वच्छता के लिए प्रभावी समाधान विकसितकर सकते हैं, क्योंकि चुनौतियां भौगोलिक सीमाओं पर नहीं रुकतीं।“इस दौरान वक्ताओं ने आपदा–रोधी बुनियादी ढांचे और पारिस्थितिक वहनक्षमता पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

NIUA की निदेशक प्रो. (डॉ.) देबोलिना कुंडू ने कहा कि यह मंच पर्वतीयराज्यों को व्यावहारिक समाधान तैयार करने में मदद कर रहा है। वहीं, उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास निदेशालय के निदेशक श्री विनोदगोस्वामी ने कहा कि शहरीकरण को केवल शहरी निकायों की सीमाओंतक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों औरव्यापक पारिस्थितिकी पर इसके प्रभाव का भी आकलन करना जरूरी है।

सम्मेलन के दौरान हिमालयी कस्बों में सतत शहरी सेवाओं और जलवायुअनुकूलन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट और पहलों का विमोचन कियागया। इनमें हरिद्वार और नैनीताल का वहन क्षमता आकलन (Carrying Capacity Assessment) प्रमुख है, जो पर्यटन और बढ़ती आबादी केकारण शहरी बुनियादी ढांचे पर पड़ने वाले दबाव का अध्ययन करती है।इसके अलावा दार्जिलिंग की शहर स्वच्छता रणनीति और कई नई ई–कोर्सभी नेशनल अर्बन लर्निंग प्लेटफॉर्म (NULP) पर लॉन्च किए गए हैं, जोअधिकारियों को स्वच्छता और जलवायु जोखिमों से निपटने में प्रशिक्षितकरेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button