घटनाक्रम
Trending
योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन,पौड़ी स्थित पैतृक आवास पर ली अंतिम सांस..

पौड़ी गढ़वाल 20 नवंबर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। उनकी माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार,उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली।
पौड़ी के एसएसपी सर्वेश पंवार के मुताबिक,शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उनके निधन की सूचना प्राप्त हुई।खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।हालांकि,फिलहाल अंतिम संस्कार से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।




