क्राइम

शादी का झांसा देकर 9 साल तक शोषण का आरोप, महिला की शिकायत पर केस दर्ज

अल्मोड़ा: जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भतरौजखान थाना क्षेत्र में एक महिला कर्मचारी ने एक व्यक्ति पर शादी का झूठा वादा कर करीब 9 वर्षों तक शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पीड़िता, जो ब्लॉक मुख्यालय में कार्यरत बताई जा रही है, ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि करीब नौ साल पहले आरोपी नंदन सिंह रावत ने Golu Devta Temple में उससे शादी करने का भरोसा दिलाया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने मंदिर में उसे मंगलसूत्र पहनाकर जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। इसी भरोसे पर वह उसके साथ रहने लगी। महिला के अनुसार इसके बाद दोनों लंबे समय तक पति-पत्नी की तरह साथ रहे। आरोपी कई बार उसके घर भी आता-जाता रहा और लगातार विवाह का आश्वासन देता रहा। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी सरकारी नौकरी का फायदा उठाते हुए उससे कई खर्च करवाए। महिला का कहना है कि आरोपी ने वाहन खरीदने, कपड़े लेने, मकान का किराय और अन्य निजी जरूरतों के नाम पर उससे लाखों रुपये ले लिए। महिला के अनुसार आरोपी लगातार शादी का भरोसा देता रहा, लेकिन जब उसने विवाह को कानूनी रूप देने और उसका पंजीकरण कराने की बात कही तो आरोपी और उसके परिवार का व्यवहार बदल गया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी का रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही तो आरोपी और उसके परिवार ने जातिसूचक टिप्पणियां करते हुए शादी से साफ इनकार कर दिया। महिला का यह भी कहना है कि आरोपी ने फोन पर उसे धमकाते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। महिला की शिकायत मिलने के बाद Uttarakhand Police ने आरोपी नंदन सिंह रावत के खिलाफ महिला उत्पीड़न, ठगी, जालसाजी और एससी/एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button