अंबेडकर की मूर्ति से छेड़छाड़,माथे पर सिंदूर,बिंदी और होठों पर लिपस्टिक लेप कर की मूर्ति बदरंग..

श्रीनगर (गढ़वाल)
श्रीनगर गढ़वाल के अलकेश्वर घाट के पास स्थित अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। असामाजिक तत्वों ने मूर्ति के माथे पर सिंदूर,बिंदी और लिपस्टिक लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की,जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।
घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रतिमा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग उठाई।पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि भीम आर्मी के मनोज कुमार द्वारा तहरीर दी गई है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रतिमा की सफाई कराई गई।मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।




