क्राइम
Trending

राजधानी देहरादून में एक और गोलीकांड,मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत..

देहरादून। राजधानी देहरादून में रोड रेज की घटना ने एक निर्दोष की जान ले ली।राजपुर रोड पर सोमवार सुबह हुई फायरिंग में 70 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर के.जोशी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ब्रिगेडियर जोशी रोज की तरह सुबह सैर पर निकले थे। इसी दौरान सुबह करीब 6:45 से 7 बजे के बीच दो कारों में सवार लोगों के बीच तेज रफ्तार में पीछा और कहासुनी हो रही थी।विवाद इतना बढ़ गया कि एक कार सवार ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान चली एक गोली ब्रिगेडियर जोशी को जा लगी, जबकि उनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था।

गोली लगते ही ब्रिगेडियर जोशी सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस सनसनीखेज घटना ने देहरादून की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button