उत्तराखण्ड

देहरादून: पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले, 30 निरीक्षक-उपनिरीक्षक इधर से उधर

देहरादून। पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के कुल 30 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से विभिन्न थानों और शाखाओं में स्थानांतरित/नियुक्त किया गया है।

आदेश के तहत निरीक्षक नरेश राठौर को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर, जबकि निरीक्षक नरेन्द्र गहलावत को पुलिस लाइन से शिकायत प्रकोष्ठ कार्यालय भेजा गया है।

उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण फेरबदल किए गए हैं। कुन्दन राम को प्रेमनगर से मानवाधिकार प्रकोष्ठ, संजीत कुमार को नेहरू कॉलोनी से रायपुर, मनोज नौटियाल को पुलिस लाइन से नेहरू कॉलोनी, और प्रवीण रैना को ऋषिकेश से कुठालगेट चौकी राजपुर तैनात किया गया है। पंकज कुमार को पुलिस लाइन से धर्मावाला चौकी सहसपुर भेजा गया है। इसके अलावा अर्जुन गुसाईं को आईटीआई चौकी राजपुर से बाजार चौकी विकासनगर, जगदम्बा प्रसाद को कोतवाली नगर से रायवाला, तथा मीना को कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा में नियुक्त किया गया है।

पटेलनगर से बलवीर सिंह को रानीपोखरी, कैलाश चन्द्र को रायपुर, और महावीर सिंह सजवाण को राजपुर भेजा गया है। वहीं गिरीश चन्द्र बडोनी को क्लेमेंटटाउन से विकासनगर और बलवीर सिंह रावत को राजपुर से पटेलनगर स्थानांतरित किया गया है।अन्य तबादलों में मालिनी को प्रेमनगर से कालसी, राजकुमार को ऋषिकेश से प्रेमनगर, कुशाल सिंह रावत को रायवाला से कोतवाली नगर, विक्रम सिंह नेगी को रानीपोखरी से पटेलनगर, तथा नौशाद अंसारी को विकासनगर से रायवाला भेजा गया है।

इसके अतिरिक्त हेमा बिष्ट को कालसी से प्रेमनगर, मनोज रावत और जगमोहन सिंह को पुलिस लाइन से ऋषिकेश, देवेंद्र कुमार गुप्ता को एनटीएफ, तथा प्रेरणा चौधरी को एनटीएफ से रायपुर तैनात किया गया है। बलदेव सिंह को एसआईएस शाखा से पटेलनगर, भागीरथी को एसआईएस शाखा से कोतवाली नगर, विवेक राठी को धर्मावाला चौकी सहसपुर से आईडीपीएल चौकी ऋषिकेश, मयंक त्यागी को बाजार चौकी विकासनगर से क्लेमेंटटाउन और ज्योति को रानीपोखरी से रायवाला भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये तबादले प्रशासनिक आवश्यकताओं और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button