
देहरादून(क्राइम संवाददाता)
बीती रात को देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित जोहड़ी गांव में चेकिंग के दौरान पुलिस ने रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश हत्याकांड में शामिल एक बदमाश का हाफ़ एनकाउंटर और दूसरें बदमाश को गिरफ्तार किया हैं।बदमाशों और पुलिस के बीच हुई गोलीबारी में मो. काबिश हुसैन के पैर में गोली लगी है।पुलिस ने देर रात को ही घायल बदमाश को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती करवाया,जहाँ एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने देर रात को पहुंचकर स्थित का जायजा लिया।
पुलिस के अनुसार उन्हें देर रात पीछा करते हुए पुलिस टीम गुनियाल गांव के जंगल क्षेत्र में पहुंची,जहां एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया।वहीं, दूसरे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।
घायल बदमाश की पहचान मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी (22 वर्ष) पुत्र तोसीम, निवासी अंबा विहार,थाना खालापार,ज़िला मुजफ्फरनगर(उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।उसे उपचार के लिए देर रात देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल लाया गया।वहीं,अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिएमौके से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है।
दूसरे आरोपी को शांतनु त्यागी (21 वर्ष) पुत्र विनय त्यागी,निवासी ग्राम माढकी,थाना बेहट,जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)के रूप में गिरफ्तार किया गया है।घटना की सूचना मिलते ही अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार,यह मुठभेड़ ब्रिगेडियर मुकेश हत्याकांड की जांच में एक अहम कड़ी साबित हो सकती है।




