क्राइम
Trending

हल्द्वानी में भाजपा नेता अमित बिष्ट ने युवक पर दागा फ़ायर मौत..

हल्द्वानी(05 जनवरी 2025)

उत्तराखंड की शांत वादियों में एक बार फिर खूनखराबे की सनसनी फैल गई है। हल्द्वानी के रामपुर रोड क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग की घटना में भाजपा के वार्ड पार्षद अमित बिष्ट उर्फ ‘चिंटू’ पर नितिन लोहनी नामक युवक की हत्या का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद कर ली है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी अमित बिष्ट को हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक के बीच कुछ दिन पहले आपसी विवाद हुआ था, जो इस वारदात की वजह बना। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।घटना के बाद रामपुर रोड और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। लोग दहशत के कारण घरों में बंद हैं और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

स्थानीय लोगों में यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं राजनीतिक रसूख के चलते मामले को प्रभावित करने की कोशिश न की जाए। सोशल मीडिया पर यह तथ्य भी वायरल हो रहा है कि अमित बिष्ट का नाम पहले भी कई विवादों में आ चुका है। एक पुराने मामले में जब उन्हें हिरासत में लिया गया था, तब भाजपा के कुछ बड़े नेताओं द्वारा थाने पर धरना देकर उन्हें छुड़ाए जाने की चर्चा हुई थी।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या राजनीतिक संरक्षण अपराध को बढ़ावा दे रहा है? फिलहाल पुलिस निष्पक्ष जांच का भरोसा दिला रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button