नंदानगर के मनोज कुमार ने नाबालिक से की छेड़छाड़,पुलिस ने किया गिरफ्तार..

नंदानगर(घाट) चमोली ज़िले के नंदानगर में नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने नंदानगर के ही मनोज कुमार को हिरासत में लिया हैं।आरोपी के द्वारा नाबालिग को ग़लत नियत से छूने के साथ साथ जबरदस्ती अपने साथ ले जाया जा रहा था।

पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना नन्दानगर पर दी गई तहरीर में बताया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री,जो अपनी शिक्षिका के घर से पुस्तक लेकर वापस घर लौट रही थी,उसको पुराना बाजार स्थित टूटे पुल के पास एक व्यक्ति द्वारा गलत नीयत से छूते हुए जबरदस्ती अपने साथ ले जाने का प्रयास किया गया।
पुलिस द्वारा मामलें का तत्काल संज्ञान लेकर थाना नन्दानगर में मुकदमा अपराध संख्या 05/2026 धारा 75(2) बीएनएस एवं धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर सक्रियता से कार्यवाही करते हुए अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र स्व० इन्द्री राम निवासी ग्राम सैती,थाना नन्दानगर,उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।




