पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: युवती से छेड़छाड़ व उत्पीड़न के आरोपी को चंद घंटों में किया गिरफ्तार

कोटद्वार। पौड़ी पुलिस ने महिला सुरक्षा से जुड़े एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती से छेड़छाड़ और उत्पीड़न के आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार कोटद्वार निवासी एक युवती ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। पीड़िता ने बताया कि एक युवक द्वारा पिछले कई दिनों से उसे अनावश्यक रूप से कॉल और मैसेज कर परेशान किया जा रहा था। इसके साथ ही आरोपी पर आते-जाते समय गाली-गलौच करने और आपत्तिजनक हरकतें करने के आरोप भी लगाए गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी, श्री सर्वेश पंवार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री चन्द्रमोहन सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार श्री प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम ने कुशल पतारसी-सुरागरसी एवं सुदृढ़ सूचना तंत्र के माध्यम से कार्रवाई करते हुए इस प्रकरण में संलिप्त अभियुक्त उस्मान, निवासी कोटद्वार, को कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस घटना को लेकर हिंदू नेता के रूप में पहचाने जाने वाले लखपत भंडारी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कोटद्वार की इस घटना का हवाला देते हुए हुए सवाल उठाया, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक हिंदू बेटी के साथ फिर एक उस्मान द्वारा छेड़छाड़ की घटना सामने आई है, तो अब मोहम्मद दीपक कहाँ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि क्या दीपक अब भी भाईचारे की बात कर रहे हैं या फिर उन्होंने पूरी तरह धर्म परिवर्तन कर लिया है।
हालाँकि, पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह मामला पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत देखा जा रहा है और किसी भी प्रकार की बयानबाज़ी से , दोषी के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।




