घटनाक्रम

रुद्रप्रयाग: घोलतीर में अनियंत्रित होकर पलटी कार, पुलिस ने त्वरित रेस्क्यू कर चालक को सुरक्षित निकाला

रुद्रप्रयाग: जनपद में सड़क सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के प्रति सजगता दिखाते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस ने एक सड़क दुर्घटना में त्वरित कार्रवाई कर वाहन चालक की जान बचाई। घटना घोलतीर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई, जहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।मिली जानकारी के अनुसार टाटा टियागो कार (संख्या: UK07 FK 5694) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी घोलतीर जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक की पहचान राजेन्द्र सिंह बिष्ट, पुत्र स्वर्गीय भगवान सिंह बिष्ट, निवासी सिलोडी, नारायणबगड़, जिला चमोली के रूप में हुई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह ऋषिकेश से नारायणबगड़ की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। नीमत रही कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते चालक पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है, ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चल सके। रुद्रप्रयाग पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि पर्वतीय मार्गों पर वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और पूरी सावधानी बरतें। पुलिस का कहना है कि सतर्कता और सावधानी ही सुरक्षित यात्रा की कुंजी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button