राजनीति
Trending

पंचायतों को मजबूत,और ग्राम प्रधानों के अधिकारों की लड़ाई मेरी प्राथमिकता:योगिता

चमोली(गोपेश्वर)

उत्तराखंड में पहली बार ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद योगिता रावत के चमोली जनपद पहुंचने पर जिला ग्राम प्रधान संगठन ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर चमोली जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्राम प्रधानों ने निर्मल पैलेस होटल में आयोजित स्वागत समारोह में योगिता रावत को शुभकामनाएं और बधाई दी।

योगिता रावत ने देहरादून में बैंक की नौकरी छोड़ने के बाद चमोली जिले के दशोली ब्लॉक स्थित खैनूरी गांव से ग्राम प्रधान चुनाव जीता था। इसके बाद चमोली जिले के ग्राम प्रधानों ने सर्वसम्मति से उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी थी।

होटल सभागार में आयोजित स्वागत सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधान संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री मोहन नेगी ने कहा कि इस बार भी चमोली जनपद को प्रदेश प्रधान संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

वहीं,प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत ने कहा कि प्रदेश में पंचायतों को मजबूत बनाना और ग्राम प्रधानों की शक्तियों को सशक्त करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़ाने,वाहन भत्ता देने सहित अन्य मांगों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पंचायतीराज मंत्री मदन कौशिक से शिष्टमंडल मुलाकात कर वार्ता करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button