उत्तराखंड बजट 2026-27: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ से अधिक का बजट

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट पेश किया। इस बार राज्य सरकार ने 1 लाख 11 हजार 703.21 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया है, जिसमें विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार के मुताबिक इस बजट में कुल व्यय 64,989.44 करोड़ रुपये रखा गया है, जबकि पूंजीगत व्यय 46,713.77 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा पूंजीगत परिव्यय 18,152.73 करोड़ रुपये प्रस्तावित किया गया है।वहीं राज्य की कुल राजस्व प्राप्ति 67,525.77 करोड़ रुपये और पूंजीगत प्राप्ति 42,617.35 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।सरकार ने विभिन्न विभागों के लिए अलग-अलग बजट का प्रावधान किया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग: 542.84 करोड़ रुपये, उच्च शिक्षा विभाग: 146.30 करोड़ रुपये, तकनीकी शिक्षा विभाग: 98.50 करोड़ रुपये, खेल विभाग: 69.94 करोड़ रुपये, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग: 195.46 करोड़ रुपये, पेयजल विभाग: 1827.91 करोड़ रुपये, आवास विभाग: 291 करोड़ रुपये, शहरी विकास विभाग: 1401.85 करोड़ रुपये, ग्रामीण विकास विभाग: 1642.20 करोड़ रुपये, ऊर्जा विभाग: 1609.43 करोड़ रुपये, लोक निर्माण विभाग (PWD): 2501.91 करोड़ रुपये, सरकार का कहना है कि यह बजट राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, ग्रामीण विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।विशेषज्ञों का मानना है कि इस बजट में सड़क, ऊर्जा, शहरी और ग्रामीण विकास पर बड़ा फोकस रखा गया है, जिससे आने वाले वर्षों में राज्य के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।




