राजनीति
Trending

उत्तराखंड कांग्रेस की गणेश गोदियाल के हाथों में बागडोर,27 ज़िलो में नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी..

देहरादून/दिल्ली

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार उत्तराखंड कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी हाईकमान ने करण माहरा को हटाकर वरिष्ठ नेता गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।साथ ही उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने ज़िलाध्यक्षों की सूची भी जारी कर दी है।

मौजूदा अध्यक्ष करन माहरा को हटाकर पार्टी ने यह जिम्मेदारी गणेश गोदियाल को सौंप दी है।बताया जा रहा है कि हाईकमान ने संगठन में नई ऊर्जा और संतुलन लाने के उद्देश्य से यह बड़ा फैसला लिया है।

गणेश गोदियाल, जो पौड़ी गढ़वाल जिले की श्रीनगर सीट से विधायक रह चुके हैं,अपने सधे हुए राजनीतिक अनुभव और शांत नेतृत्व शैली के लिए जाने जाते हैं।वे पहले भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं और उस दौरान संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय करने का प्रयास किया था।हाईकमान के इस फैसले के बाद उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बाँटकर एक-दूसरे को बधाई दी।प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले यह बदलाव कांग्रेस के लिए रणनीतिक कदम साबित हो सकता है।गणेश गोदियाल को संगठन को एकजुट करने और कांग्रेस की छवि को जनता के बीच मज़बूत करने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button