घटनाक्रम

दून में किराए के कमरे से रुद्रप्रयाग के युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी..

देहरादून: राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के छरबा इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक किराए के मकान के अंदर एक युवक का शव बरामद हुआ। कमरे से तेज दुर्गंध आने और दरवाजा लंबे समय तक बंद रहने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्राम प्रधान, मकान मालिक तथा स्थानीय लोगों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।दरवाजा खुलते ही अंदर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला।पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस जांच में मृतक की पहचान दीवान सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम सारी,ऊखीमठ जिला रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

 

बताया जा रहा है कि दीवान सिंह सेलाकुई स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था और पिछले करीब 10 वर्षों से छरबा में किराए के मकान में रह रहा था।घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस के अनुसार मृतक के रिश्तेदार सुमन सिंह और दीपक, जो उसकी मौसी के बेटे बताए जा रहे हैं,भी मौके पर मौजूद थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) और फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाया,जिन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button