क्राइम
Trending

महिलाओं को सम्मोहित कर ठगी करने वाले गैंग का सदस्य गिरफ्तार..

उधमसिंहनगर: रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को सम्मोहित कर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए उसके सरगना को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी गई ज्वेलरी भी बरामद की है।पुलिस के द्वारा गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी हैं।

रुद्रपुर के सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।अन्य दो आरोपियों की तलाश को लेकर पुलिस दबिश दे रही हैं।जल्द पूरे गैंग का खुलासा किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार आशु डालमिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मां को सम्मोहित कर उनसे कीमती जेवरात ठग लिए।मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सक्रियता दिखाते हुए आरोपी रोशन अली पुत्र मोहम्मद रफी निवासी कानपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों सिकंदर खान उर्फ कल्लन और इरफान के नाम बताए हैं,जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button