
देवाल: चमोली जिले के देवाल विकासखंड में आयोजित एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में करीब 1500 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर का आयोजन पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू के विशेष प्रयासों से रोटरी क्लब से जुड़े डाक्टरों द्वारा संपन्न किया गया,जिसकी क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
देवाल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख डा.दर्शन दानू का कहना है कि आगे भी इस तरह के मेडिकल कैम्प देवाल क्षेत्र में आयोजित किए जायेंगे,ताकि यहाँ के लोगो को मेडिकल सेवाओ का लाभ मिल सके।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई,साथ ही परामर्श और आवश्यक दवाइयों का निशुल्क वितरण भी किया गया।दूरस्थ क्षेत्र के लोगों के लिए यह शिविर काफी राहतभरा साबित हुआ।क्षेत्रवासियों ने इस पहल की जमकर सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की मांग की है।




