सामाजिक
Trending

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,350 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ..

उत्तरकाशी।काशी विश्वनाथ सेवा मंडल,उत्तरकाशी एवं बलूनी हॉस्पिटल,देहरादून के संयुक्त सहयोग से काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर,उत्तरकाशी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में 350 से अधिक मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श किया गया।मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

शिविर में बलूनी हॉस्पिटल के डॉ. उदय शंकर बलूनी (एमबीबीएस, एमएस, लैप्रोस्कोपिक सर्जन) एवं डॉ. विष्णु बाजपेयी (एमबीबीएस, एमएस, ऑर्थोपेडिक सर्जन) ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

शिविर के सफल संचालन में बलूनी हॉस्पिटल की ओर से ऑपरेशन मैनेजर श्री कृष्णा क्षेत्री, सीनियर फार्मासिस्ट श्री कन्हैया पुरोहित, पीआरओ श्री राकेश सुयाल, फार्मासिस्ट श्री गौरव गुसाईं एवं इमरजेंसी नर्सिंग इंचार्ज श्री धीरज रावत ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

वहीं,काशी विश्वनाथ सेवा मंडल की ओर से मनोज भंडारी,रोनित पंवार, संतोष उनियाल, गोपाल रावत, कुशाल पंवार, अंकित ममगाईं एवं मनदीप ने शिविर की व्यवस्थाओं एवं संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

शिविर के दौरान लोगों को बलूनी हॉस्पिटल में भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना एवं राज्य सरकार की गोल्डन कार्ड योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं एवं उपचार की जानकारी भी दी गई।स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की सहभागिता रही। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर जरूरतमंद लोगों को उनके क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आयोजकों ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविरों का आयोजन निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button