घटनाक्रम
Trending

पानी के विवाद में खूनी संघर्ष:युवक की मौत,3 घायल,4 आरोपी गिरफ्तार,गांव में तनाव

देहरादून(सहसपुर)

सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में खेतों की सिंचाई के पानी के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शनिवार शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में विनोद कुमार की मौत हो गई,जबकि अशोक कुमार,राजेश कुमार और सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विनोद कुमार के हत्यारोपितों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है,प्रशासन के द्वारा आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर घर को ध्वस्त कर दिया गया हैं।

फ़ोटो:पुलिस की गिरफ़्त में विनोद के हत्यारे..
फ़ोटो:पुलिस की गिरफ़्त में विनोद के हत्यारे..

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और पिछले कुछ दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर कहासुनी हो रही थी।मृतक पक्ष की तहरीर पर रज्जाक,अमन,यूनूस,जावेद, इम्तियाज, शहबाज, शराफत अली,मासूम,आदिल,शमून, सलमान और इंतेजार समेत 30-40 अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों रज्जाक,सलमान,जावेद और शहबाज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

फ़ोटो:आरोपी के घर पर बुलडोजर एक्शन
फ़ोटो:पुलिस और आईटीबीपी का विकासनगर इलाके में फ्लैग मार्च..
फ़ोटो:पुलिस और आईटीबीपी का विकासनगर इलाके में फ्लैग मार्च..

घटना के बाद बैरागीवाला और आसपास के क्षेत्रों में तनाव फैल गया।हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गांव पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए उनके एनकाउंटर की मांग भी उठाई।विरोध-प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हुईं।प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति भी बनी,जिसमें पुलिस टीम पर पथराव किया गया।हालात बिगड़ते देख पुलिस कर्मियों को पीछे हटना पड़ा।

फ़ोटो:पुलिस के ऊपर पथराव करते उपद्रवी

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ आईटीबीपी के जवानों को भी तैनात किया गया है और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।तनावपूर्ण हालात को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन क्षेत्र में इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button