क्राइम
Trending

कर्णप्रयाग में निहंगों ने चलाई तलवारें,तीन घायल,दो गिरफ्तार..

कर्णप्रयाग: चमोली जिले के कर्णप्रयाग में मंगलवार सुबह हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे सिख यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई।बताया जा रहा है कि 5-6 बाइक सवारों के जत्थे की एक बाइक बाजार में खड़ी कार से टकरा गई,जिसके बाद शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

चमोली के एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि कुछ निहंगों और स्थानीय व्यापारियों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हुआ,जो बढ़कर हथियारों के इस्तेमाल तक पहुंच गया।घटना के बाद लोगों के आक्रोश के कारण कुछ समय के लिए ट्रैफिक बाधित हुआ।

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ सिख यात्री तलवार और अन्य धारदार हथियार लेकर लोगों से भिड़ गए।घटना में तीन लोग घायल हुए हैं,जिनमें एक होटल कारोबारी की हालत गंभीर होने पर उसे एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

घटना के विरोध में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया,जिससे 5 घंटे तक बद्रीनाथ यात्रा प्रभावित रही।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे 5-6 बाइकों के जत्थे की एक बाइक कर्णप्रयाग बाजार में खड़ी कार से टकरा गई। इसके बाद कार स्वामी और बाइक सवार के बीच कहासुनी शुरू हुई।कुछ ही देर में दोनों पक्षों के अन्य लोग और आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए।देखते ही देखते बहस ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई होने लगी। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और तनाव का माहौल बन गया।

चमोली के डीएम गौरव कुमार ने बताया कि कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब से लौट रहे कुछ श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों के बीच विवाद हुआ,जिसमें हथियारों से हमला किए जाने पर चार लोग घायल हो गए। एक गंभीर घायल को हेलिकॉप्टर से देहरादून भेजा गया, जबकि अन्य तीन की हालत सामान्य है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि झड़प के दौरान कुछ सिख यात्री तलवार और अन्य धारदार हथियार लेकर लोगों से भिड़ गए। मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं।सभी घायलों को पहले कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक होटल कारोबारी को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।अन्य घायलों का स्थानीय स्तर पर उपचार किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन घायलों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

घटना के विरोध में व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।इसके चलते बद्रीनाथ धाम जाने और वहां से लौटने वाले सैकड़ों वाहन विभिन्न स्थानों पर फंस गए।यात्रियों को घंटों सड़क पर इंतजार करना पड़ा, जबकि कई परिवारों,महिलाओं और बुजुर्गों को भोजन और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशानी उठानी पड़ी।जाम के कारण पिछले चार घंटे से बद्रीनाथ यात्रा प्रभावित रही और प्रशासन को यातायात व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने पड़े।

घटना के बाद कर्णप्रयाग में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।मौके पर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।पीएसी के जवानों के साथ कर्णप्रयाग,गौचर और आसपास के थानों की पुलिस को भी लगाया गया है।अधिकारी दोनों पक्षों से लगातार बातचीत कर माहौल शांत कराने में जुटे हैं।घटना में शामिल चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ट्रैफिक जाम की स्थिति भी प्रशासन और पुलिस की समझाइश के बाद समाप्त हो गई है।

डीएम और पुलिस प्रशासन ने लोगों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया,जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया।मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।बाजार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button