क्राइम
Trending

समझौता कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत मांगने वाली महिला एएसआई गिरफ्तार…

हरिद्वार। रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को सतर्कता विभाग की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।आरोप है कि महिला एएसआई दूसरे पक्ष के साथ लेनदेन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत मांग रही थी।

सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर इस संबंध में शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि मामला निपटाने के एवज में एएसआई उससे 10 हजार रुपये की मांग कर रही है। विभाग ने शिकायत की जांच कराई तो आरोप सही पाए गए।

इसके बाद सतर्कता सेक्टर देहरादून के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैप टीम गठित की गई। टीम ने शनिवार,10 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए महिला एएसआई को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। सतर्कता विभाग ने आम लोगों से भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें टोल फ्री नंबर 1064 पर दर्ज कराने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button