होम-स्टे योजना में रिश्वत लेने पर,देहरादून के जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडे सस्पेंड..

देहरादून।दीनदयाल उपाध्याय होम-स्टे योजना के तहत अनुदान जारी करने में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने देहरादून के जिला पर्यटन विकास अधिकारी (डीटीडीओ) बृजेन्द्र पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।परिषद ने उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करते हुए पूरे मामले की जांच भी बैठा दी है।इसी मामले को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल में प्रेस वार्ता भी आयोजित कर UTDB में हो रहे भ्रष्टचार को लेकर सवाल खड़े किए थे।
राष्ट्रीय रीजनल पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडे को सस्पेंड तो किया गया,लेकिन फिरोज ख़ान अभी पकड़ से बाहर हैं,उन्होंने फिरोज ख़ान के ऊपर भी कार्यवाही की माँग की हैं।
यूटीडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और शिकायतों में दीनदयाल उपाध्याय होम-स्टे योजना के अंतर्गत अनुदान राशि जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप लगाए गए हैं।प्रथम दृष्टया मामला गंभीर पाए जाने पर बृजेन्द्र पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
दीनदयाल उपाध्याय होम-स्टे योजना राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को होम-स्टे विकसित करने के लिए अनुदान दिया जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि अनुदान स्वीकृत कराने और राशि जारी करने के लिए कथित तौर पर रिश्वत की मांग की जा रही है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए परिषद ने अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें वायरल वीडियो,शिकायतों, संबंधित अभिलेखों और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण कर नियमानुसार जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
परिषद का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं,तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।




