राजनीति
Trending

मालवीय नगर अग्निकांड में ज़मानत से रिहा होते ही केसर नेगी ने सांसद बलूनी से की मुलाक़ात..

देहरादून: मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में गिरफ्तार रहे केसर नेगी ने बुधवार को अपने परिजनों के साथ राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मामले और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा भी हुई।

मुलाकात के बाद सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में किसी भी नागरिक को न्याय दिलाने का प्रयास जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को निष्पक्ष जांच, न्यायपूर्ण प्रक्रिया और अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।

अनिल बलूनी ने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस मामले में जल्द सत्य सामने आए और न्याय की स्थापना हो।साथ ही उन्होंने कहा कि समाज में सुरक्षा, संवेदनशीलता और कानून के प्रति लोगों का विश्वास सर्वोपरि रहना चाहिए।

गौरतलब है कि मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामला प्रदेश में काफी चर्चाओं में रहा है। ऐसे में केसर नेगी की सांसद अनिल बलूनी से हुई यह मुलाकात राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button