सामाजिक
Trending

उत्तराखंड प्रांतीय चिकित्सा संघ ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से मिलकर बोला थैंक्यू सर..

देहरादून: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ, उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल द्वारा चिकित्सक संवर्ग की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर माननीय मंत्री जी के समक्ष अपनी मांगें रखी गईं। चिकित्सकों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक पहल करने तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाने पर संघ ने माननीय मंत्री जी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

संघ ने कहा कि मंत्री सुबोध उनियाल का संवेदनशील नेतृत्व,त्वरित निर्णय लेने की क्षमता तथा जनहित एवं स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता सराहनीय है।उनके सकारात्मक दृष्टिकोण एवं सहयोग से चिकित्सक संवर्ग की लंबित मांगों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है।

संघ द्वारा विशेष रूप से DPC,SDACP एवं One Time Relaxation को शीघ्र लागू करने,सुगम,दुर्गम एवं अति-दुर्गम क्षेत्रों का निर्धारण करने तथा आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से CHC स्तर पर EMO के पद सृजित करने की दिशा में की जा रही पहल का स्वागत किया गया।

इसके साथ ही जिले की चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए CMO को आवश्यकता के अनुसार जिले के भीतर चिकित्सकों के स्थानांतरण का अधिकार दिए जाने की पहल को भी संघ ने स्वास्थ्य सेवाओं के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने कहा कि चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार एवं चिकित्सक संवर्ग के बीच सकारात्मक संवाद आवश्यक है।संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी चिकित्सकों की अन्य लंबित मांगों पर सकारात्मक एवं शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button