प्रेमनगर कोतवाली के पूर्व प्रभारी कुन्दन राम बने इंस्पेक्टर,हरिद्वार में मिली नई जिम्मेदारी…

देहरादून: देहरादून की प्रेमनगर कोतवाली के पूर्व प्रभारी कुन्दन राम को पदोन्नति के बाद इंस्पेक्टर बनाया गया है।उन्हें अब हरिद्वार जनपद में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है,जहां वह अपनी सेवाएं देंगे।आज देहरादून SSP प्रमेंद्र डोबाल ने कुंदन राम सहित अन्य चार अन्य उपनिरीक्षकों के कंधों पर सितारे सजाकर निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया।
कुन्दन राम पूर्व उत्तराखंड पुलिस में अपनी प्रभावी पुलिसिंग,निष्पक्ष कार्यशैली और उत्कृष्ट विवेचनाओं के लिए जाने जाते हैं।उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों का सफल खुलासा कर अपराधियों को कानून के शिकंजे तक पहुंचाया।आमजन के साथ बेहतर संवाद और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की उनकी कार्यशैली को भी व्यापक सराहना मिली।
पदोन्नति के बाद हरिद्वार में उनकी तैनाती को पुलिस विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है।उम्मीद है कि अपने अनुभव,नेतृत्व क्षमता और पेशेवर दक्षता के बल पर वह वहां भी प्रभावी कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।
कुन्दन राम को पदोन्नति और नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके शुभचिंतकों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।




