उत्तराखण्ड
Trending

यू.पी.ई.एस कॉलेज के पास दादी की टपरी के अंदर मिला इंपोर्टेड शराब का जखीरा

देहरादून: देहरादून के विदौली और प्रेमनगर क्षेत्र में छात्रों को शराब की होम डिलीवरी किए जाने की शिकायत पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 8 अक्टूबर को जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून और आबकारी टीम मसूरी ने यू.पी.ई.एस के आसपास छापेमारी की जहां शराब की ढेरों बोतलें बरामद की गई।

कार्रवाई के दौरान आदित्य कुमार, निवासी उत्तर प्रदेश, के कमरे और घर के नीचे खड़ी बिना नंबर की TVS Jupiter स्कूटी से 95 बोतल इंपोर्टेड शराब बरामद की गई। इनमें रेड लेबल और वेलेंटाइन जैसे महंगे ब्रांड शामिल हैं। इसके अलावा 28 कैन बडवाइजर बीयर भी मिली।

आबकारी विभाग के मुताबिक, पूछताछ में आदित्य ने बताया कि शराब गर्वित उर्फ विक्रांत की है और उसी ने बिक्री के लिए उसे दी थी। विभाग का दावा है कि गर्वित लंबे समय से क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री में सक्रिय है और कॉलेज के कुछ छात्रों को पैसे का लालच देकर शराब की होम डिलीवरी के काम में लगाया गया था।

विभाग के अनुसार, गर्वित ने इस नेटवर्क के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया था, जिसमें लड़कों से सेल्फी और लोकेशन के जरिए हाजिरी ली जाती थी। पिछले दो महीनों में उसकी चार बिना नंबर की स्कूटी भी जब्त की जा चुकी हैं। अधिकारियों ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button