
हरिद्वार। अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने सहारनपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। उर्मिला सनावर के खिलाफ 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली लेकर पहुंची।
पुलिस के अनुसार पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की बेटी दीपिका राठौड ने बीते शनिवार को उर्मिला सनावर के ख़िलाफ़ रानीपुर कोतवाली में 5 करोड़ रुपये रंगदारी माँगने की तहरीर दी थी,शिकायत के आधार पर मुक़दमा दर्ज करने के पश्चात आज उर्मिला सनावर को उनके सहारनपुर से गिरफ़्तार किया गया हैं,उर्मिला के विरुद्ध कुल 09 मुकदमे दर्ज हैं।
उर्मिला सनावर अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वीआईपी प्रकरण में कथित खुलासों को लेकर भी चर्चा में आई थीं। इस मामले को लेकर उनके बयानों के बाद प्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाएं तेज हुई थीं।
बीते दिनों देहरादून स्थित सीबीआई कोर्ट में पेशी के दौरान भी उर्मिला सनावर ने नार्को टेस्ट का मुद्दा उठाया था।उन्होंने कहा था कि उनका नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए और यह प्रक्रिया लाइव मीडिया के सामने होनी चाहिए,ताकि मामले से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक किया जा सके।फिलहाल,हरिद्वार पुलिस ने उन्हें रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया है।इस मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और पूछताछ के दौरान सामने आने वाले तथ्यों पर नजर रहेगी।




