क्राइम
Trending

दून अस्पताल की इमरजेंसी में चापड़ लेकर पहुंचे लोग,मुकदमा दर्ज..

देहरादून: दून अस्पताल की इमरजेंसी में सुबह करीब 5 बजे दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया।घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, पहले एक पक्ष मारपीट में घायल होने के बाद इलाज के लिए इमरजेंसी पहुंचा था।कुछ देर बाद दूसरा पक्ष भी अस्पताल पहुंच गया,जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर मारपीट शुरू हो गई।

देहरादून के एसपी सिटी शेखरचंद्र सुयाल ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की तहरीर के आधार पर पलटन बाजार कोतवाली में मुक़दमा दर्ज कर लिया गया हैं।मामले की जांच करवाई जा रही है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, घटना के दौरान धारदार हथियार भी दिखाई दिया।स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल की ओर से तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रव कर रहे लोगों को अपने साथ ले गई।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि परिसर की आंतरिक सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात हैं, लेकिन हथियारों के साथ बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था सीमित पड़ सकती है।

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस और जिला प्रशासन के साथ मिलकर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही, मामले में संबंधित पक्ष को नोटिस देने के लिए भी कागजी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि स्वास्थ्यकर्मियों और मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button