क्राइम
Trending

देहरादून में युवती की बेरहमी से हत्या,कूड़े के ढेर के पास बोरे में मिला शव

देहरादून 18 नवंबर। देहरादून में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया।करीब 25 वर्षीय युवती के शव को बोरे और पॉलिथिन में छिपाकर रखा गया था।शुरुआती जांच में युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।वहीं,पहचान छिपाने के लिए चेहरे को भी क्षतिग्रस्त किए जाने की बात सामने आई है।

देहरादून के एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल ने बताया घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।अभी कुछ कहा नही जा सकता।यह क्राइम स्पॉट नही है।किसी और स्थान पर घटना को अंजाम दिया गया है। देखने पर अभी हत्या का ही मामला लग रहा है।

जानकारी के मुताबिक,जामुनवाला क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने कूड़े के ढेर के पास संदिग्ध हालत में कुछ बोरे और पॉलिथिन रखे देखे। करीब से जांच करने पर अंदर युवती का शव होने की जानकारी मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया,जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।इसके साथ ही प्रदेश के अलग-अलग थानों में दर्ज युवतियों की गुमशुदगी से जुड़े मामलों की भी पड़ताल की जा रही है।पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button