क्राइम
Trending

चमोली में ₹10,000 के लिए मर्डर,आरोपी गिरफ्तार..

कर्णप्रयाग/चमोली:

चमोली में अलकनंदा नदी किनारे एक माह पूर्व मिले अज्ञात शव की गुत्थी को सुलझाते हुए कर्णप्रयाग पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।10 मार्च 2026 को लंगासू क्षेत्र में चण्डिका माता मंदिर के नीचे नदी किनारे एक शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मृतक के हाथ-पैर प्लास्टिक की रस्सी से बंधे थे।

मृतक के हाथ पर “SOORAJ PUROHIT” लिखा होने के बावजूद पहचान नहीं हो सकी और 72 घंटे बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और सर्विलांस के जरिए नन्दप्रयाग क्षेत्र तक पहुंची।23 मार्च को मृतक की पत्नी मंजू देवी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर देखकर उसकी पहचान अपने पति सूरज पुरोहित के रूप में की,जिसके बाद 24 मार्च को हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।

एसपी चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन में गठित एसआईटी और एसओजी टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले,जिसमें आरोपी नरेन्द्र तोपाल शव को कार (UK12A-3212) की डिग्गी में रखकर झूलाबगड़ पुल की ओर ले जाता दिखाई दिया।सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि 16 फरवरी को उसने सूरज पुरोहित की हत्या कर शव को पुल से अलकनंदा में फेंक दिया और साक्ष्य मिटाने के लिए मोबाइल समेत अन्य सामान भी नदी में बहा दिया।

आरोपी ने बताया कि उसने मृतक से ₹10,000 उधार लिए थे और नशे में मृतक द्वारा बार-बार अपमानित किए जाने से परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार और रस्सी बरामद कर ली है।आरोपी नरेन्द्र सिंह तोपाल (47 वर्ष), निवासी ग्राम धारकोट, जिला चमोली को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है,वहीं मामले के सफल खुलासे पर पुलिस टीम को ₹5,000 का पुरस्कार भी दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button